दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी में बोलेरो खाई में गिरी दो की मौत
उत्तरकाशी: ऐठान के पास बोलेरो खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी जिले के सीमांत त्यूणी तहसील के शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात, एक बोलेरो खाई में गिर गई, जिससे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतकों की पहचान ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) और हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जयेंद्र सिंह और हुकम सिंह दोनों अपने सेब के बगीचे से रात को घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।