चंपावत के सुधीर जोशी का JE पद पर चयन
चंपावत, उत्तराखंड : मेहनत और लगन से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है, और इसका सजीव उदाहरण हैं चंपावत के बनलेख के सुधीर जोशी। सुधीर जोशी ने उत्तराखंड जेई परीक्षा ग्रामीण निर्माण विभाग के टॉप 5 में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सुधीर का परिवार साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन करता है। उनकी मां गृहिणी हैं और पिता एक मजदूर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, सुधीर ने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है ।सुधीर की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। सुधीर जोशी अब अपने गांव और परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।