खुशखबरी ! उत्तराखंड में जल्द ही भरे जाएंगे अनेकों रिक्त पद
उत्तराखंड में जल्द ही 1200 से अधिक पदों पर अगले महीने से भर्तियां शुरू होने वाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद अगले महीने से हम 1200 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगे।
ये भर्तियां अगले 6 महीनो में पूरी की जानी है। इन भर्तियों में 600 पद फॉरेस्ट गार्ड के हैं और 84 पद वन दरोगा के हैं। इसके अलावा 209 पद कनिष्ठ सहायक के भरे जाने हैं। कनिष्ठ सहायक के जो पद भरे जानी है इसकी योग्यता इंटरमीडिएट है।
इसके अलावा 200 पद स्टेनो के हैं तथा कुछ अन्य पदों को मिलाकर 1200 प्लस पदों पर भर्ती की जानी है।